जमशेदपुर : टाटा स्टील कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौते के बाद कर्मचारियों के समक्ष आ रही समस्याओं को लेकर यूनियन के कमेटी मेंबरों ने टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष, महामंत्री और डिप्टी प्रेसिडेंट को ज्ञापन सौंपा. सौंपे गये ज्ञापन में कमेटी मेंबरों ने यूनियन नेतृत्व से समझौते से जुड़ी विसंगतियों को तत्काल दूर करने की मांग की है. ज्ञापन सौंपने वालों में शिवेश वर्मा, संतोष पांडेय, मनोज मिश्रा (ट्यूब), विजय श्रीवास्तव, अमोलक सिंह, तपन, अविनाश सिंह सहित अन्य कमेटी मेंबर शामिल है. (नीचे भी पढ़े)
कमेटी मेंबरों ने एनएस कर्मचारियों में बंचिंग के कारण इंक्रीमेंट डेट आगे खिसकने के मामले की समीक्षा करने की मांग की है. ताकि वार्षिक वेतन वृद्धि समय पर मिले और भविष्य में वित्तीय नुकसान न हो. जूनियर एसोसिएट, एसोसिएट और सीनियर एसोसिएट ग्रेड स्ट्रक्चर के कर्मियों को उचित पे प्रोटेक्शन देने, एमजीबी लाभ 1 जनवरी 2025 के बाद जेएफजे, टीए, जेईटी और आरआर ट्रेनी स्कीम से समायोजित कर्मियों को मिनिमम गारंटेड बेनिफिट का लाभ और कंपनी आवासों के हाउस रेंट रिकवरी नियमों की समीक्षा करने की मांगें शामिल है.




