जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश मुखी समाज विकास समिति के अध्यक्ष भास्कर मुखी की धर्मपत्नी शीला देवी जी का बीती रात लगभग 2 बजे निधन हो गया. उनके निधन से परिवार, समाज एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर है. आज बर्मामाइन्स हरिजन बस्ती से शीला देवी की अंतिम यात्रा निकाली गई, जो स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

दुःख की इस घड़ी में बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की. अंतिम यात्रा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विधायक सरयू राय, समाजसेवी सह पूर्व प्रत्याशी शिवशंकर सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, मुखी समाज के वरिष्ठ नेता हरि मुखी, पूर्व पार्षद पांडी मुखी, पोरेश मुखी, टिक्की मुखी, शंभु मुखी डूंगरी, सागर मुखी, आशीष मुखी, सुग्रीव मुखी, अमित शर्मा, वैद्यनाथ करूवा, त्रिनाथ मुखी, कमलेश मुखी, राजेश प्रसाद, सुमंत मुखी, रमेश मुखी, विकास मुखी, मोना सूर्यवंश, राम मुखी, बबलू करूवा, सुनीता मुखी, सतीश मुखी, मुजीम मुखी, रवि मुखी, लखिन्दर करूवा, अर्जुन मुखी, पप्पू मुखी, धीरज मुखी, संजय कंसारी, जीतेन मुखी, तरुण मुखी, नरेश मुखी टिबरु सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे




