जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र निवासी प्रदीप साहू का शव गुरुवार सुबह स्वर्णरेखा नदी घाट पर तैरता हुआ मिला. प्रदीप विगत चार दिनों से लापता था और अब उसका शव बरामद होने के बाद उनके परिजनों एवं स्थानीय निवासियों का आक्रोश फूट पड़ा हैं. लोगों ने इसके खिलाफ उलीडीह थाने का घेराव करते हुए मुख्य सड़क को जामकर जोरदार प्रदर्शन किया. इसमें खासकर महिलाएं शामिल थी. महिलाओं का स्पष्ट कहना हैं कि क्षेत्र में नशा का कारोबार जोर शोर से चलता हैं और ये हत्या भी उसी का असर हैं. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होने कहा कि तमाम नशेड़ियों का अड्डा बस्ती एवं नदी किनारे का इलाका बन गया हैं. इलाके में पुलिस में कभी कबार गश्त करती है. लेकिन नशेड़ी कई तरह के छोटे बड़े आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं. वैसे पुलिस ने प्रदीप साहू के परिवार के बयान के आधार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, बस्तीवासियों ने उन्हें सख्त से सख्त सजा देने की भी मांग उठाई हैं. विरोध करने के दौरान थाने के समीप लंबी जाम लग गयी, जिसके बाद पुलिस ने महिलाओं को समझा बुझाकर और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग को स्वीकार कर जाम हटवाया.



