जमशेदपुर : मारवाड़ी युवा मंच की स्टील सिटी शाखा टाटानगर की ओर से रविवार 25 जून की सुबह जुबिली पार्क के गेट नंबर 2 के पास डी क्लब का आयोजन किया गया. इसमें कुल 104 लोगों ने अपनी जांच कराई. शाखा द्वारा यह कैंप पिछले 7 वर्षों से हर महीने लगाया जा रहा है. कैंप में निःशुल्क शुगर, वजन, ब्लड प्रेशर की जांच कराई गई एवं लोगों को अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

आज के इस शिविर में 104 लोगों ने अपनी जांच कराई जिनमें से 2 लोगों को इस बात की जानकारी मिली कि उन्हें शुगर होने के लक्षण हैं. शिविर में शहर के कई गणमान्य लोगों ने अपनी जांच कराई, जिनमें चेंबर के सचिव भरत मखानी, एसिया के राजकुमार संघी, होटल एसोसिएशन के अनिल खेमका, आशीष अग्रवाल, अशोक गोयल, कृष्णा भलोटिया, दिलीप सोंथालिया आदि ने मारवाड़ी युवा मंच की इस पहल की काफी प्रशंसा की.(नीचे भी पढ़ें)

साकची के मेडिसिन हाउस के सौजन्य से आयोजित इस कैंप को सफल बनाने में अध्यक्ष मोहित मूनका, सचिव सौरव सोंथालिया, संयोजक आलोक अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल एवं विकास अग्रवाल ने अहम भूमिका निभाई.



