
जमशेदपुर : आज स्वामी विवेकानंद की जयंती है. पूरा देश स्वामी जी की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाता है. जमशेदपुर में भी इस अवसर पर नमन संस्था द्वारा युवा दिवस मनाया गया. जहां समाज के कई प्रबुद्ध युवाओं को सम्मानित किया गया. वैसे प्रत्येक वर्ष नमन संस्था द्वारा युवा दिवस मनाया जाता है. इस अवसर पर सभा का आयोजन किया गया, जहां सभी ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का प्रण लिया. इस अवसर पर समाज के तीन प्रबुद्ध युवाओं को सम्मानित किया गया. भारतीय सेना के जवान सोनू मिश्रा, बिना किसी ट्यूशन के मेडिकल की परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण करने वाली संजना कुमारी तथा दो वर्ष देश के युवा सांसद चुने गए सागर तिवारी को यहां सम्मानित किया गया. वहीं नमन संस्था के संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले ने युवा शक्ति को राष्ट्र शक्ति बताते हुए इन युवाओं को प्रेरणाश्रोत बताया. इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.



