
जमशेदपुर : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ झारखंड प्रदेश, कोल्हान प्रमंडल की बैठक शनिवार को डॉ अशोक कुमार सिंह (सेवानिवृत्त प्राचार्य एमएल रुंगटा, चाईबासा) की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गत 16 सितंबर की सभा में संकल्पित राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 : राष्ट्र का स्वाभिमान विषय पर सेमिनार के आयोजन से सम्बंधित गहन विचार-विमर्श किया गया। सेमिनार का आयोजन माइकल जॉन ऑडिटोरियम बिष्टुपुर में आगामी 31 अक्टूबर को किया जाएगा। सेमिनार के आयोजन के लिए 55 सदस्यीय समिति का गठन किया गया। सेमिनार में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र निर्गत करने का निश्चय किया गया। सेमिनार के बौद्धिक मंथन को स्मारिका ‘शैक्षिक प्रभा’ के रूप में प्रभा के रूप में प्रकाशित करने का भी निर्णय लिया गया। आयोजन समिति सेमिनार के सफल आयोजन के लिए पूर्णरूपेण समर्पित एवं उत्तरदायी रहेगी। (नीचे भी पढ़ें व देखें आयोजन समिति की सूची)
आयोजन समिति
मोतीलाल सिंह व एसपी सिंह : संरक्षक
डॉ अशोक कुमार सिंह : अध्यक्ष
सरिता कुमारी : उपाध्यक्ष
चन्द्रदीप पाण्डेय : सचिव
अमर कुमार सिंह व शशिभूषण दुबे : कोषाध्यक्ष
स्मारिका संयोजन सह सम्पादन
डॉ त्रिपुरा झा, डॉ निधि श्रीवास्तव, डॉ कविता परमार, डॉ आशा चौबे, कुमारी लक्ष्मी, चरणजीत कौर, रंजीत कौर, डॉ अंजू कुमारी, सुनीता शर्मा, सरिता कुमारी, चन्द्रदीप पाण्डेय, मनोज कुमार सिंह
मंच व्यवस्था
डॉ त्रिपुरा झा, मंजू सिंह, आशा चौबे, कुमुद ठाकुर, अंजू कुमारी, मेरी ऐन प्रिया, सरिता कुमारी, एलबिना कोंनगाडी, कविता परमार, निधि श्रीवास्तव, चरनजीत कौर, रंजीत कौर
मीडिया समन्वयक
कुलविंदर सिंह, मनोज कुमार सिंह, संजय कुमार
अतिथि सत्कार
शिव कुमार सिंह, शिप्रा
प्रमाणपत्र / पंजीयन
एलबिना कोनगाड़ी, अंजू कुमारी, सुनीता वाजपेयी, हरेकृष्ण नायक, शिप्रा
भोजन व्यवस्था
जितेन्द्र झा, ओमप्रकाश नारायण पाण्डेय, बलदेव पंडित, राखाहारी आचार्य, सुभाष सिंह।



