जमशेदपुर: नवजवान मुहर्रम अखाड़ा समिति जाकिरनगर द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन रोड नंबर 14 के ईदगाह मैदान के पास किया गया. इस कार्यक्रम में शहर की शांति, सौहार्द और सभी त्योहारों के सफल आयोजन में प्रशासनिक सहयोग के लिए अधिकारियों को सम्मानित किया गया. इस समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक अकरम राजा रहे, जिन्हें समिति की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया गया. साथ ही अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को भी शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग के लिए सम्मानित किया गया. सम्मानित अधिकारियों में शामिल होने वाले डीएसपी अकरम रज़ा, आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार ग़ुलाम, रब्बानी खान, पटमदा सर्किल के इंस्पेक्टर, उप नगर आयुक्त अकीब जावेद ,उप नगर आयुक्त अरविंद कुमार अग्रवाल,आजादनगर थाना के मनीष कुमार,साबिर अली,शोएब खान,ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष मतीनुल हक अंसारी को भी सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

मानगो नगर निगम कार्यक्रम का आयोजन समिति ने विगत समय में दुर्गापूजा, रामनवमी, ईद, बकरीद जैसे प्रमुख त्योहारों के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित संपन्न होने की खुशी में किया. इस अवसर पर आजाद नगर थाना शांति समिति के सचिव मुख्तार आलम खान ने सभी अधिकारियों और उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी प्रशासन और जनता के बीच सहयोग को बनाए रखने की अपील की. समारोह शांति, एकता और आपसी सहयोग का प्रतीक बना, जिसमें स्थानीय नागरिकों की भी सक्रिय भागीदारी रही. इस कार्यक्रम के सफल आयोजन मे अखाड़ा के लाईसेंसी मो.अलाउदीन, सरपरस्त शाहिद परवेज, मो.मोइनुद्दीन अंसारी, फ़िरोज़ आलम, अरबाज़ खान, मो.शाहिद, मो.शेरू, मो.चांद, मो.सगीर, मो.रशीद, कल्लू, मन्नू ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई.




