जमशेदपुर : रामगढ़ उपचुनाव में एनडीए की प्रत्याशी सुनीता चौधरी चुनाव जीत गई हैं. चुनाव में उनकी विजय पर भाजपा और आजसू के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है.

पूर्व मंत्री सह आजसू नेता रामचंद्र सहिस के नेतृत्व में भाजपा व आजसू कार्यकर्ताओं ने साकची में जुबिली पार्क गेट के पास लोगों में लड्डू बांटे. इस मौके पर पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि जनता ने बता दिया है कि एनडीए ही उनकी सही हितैषी है.
उन्होंने कहा कि रामगढ़ उपचुनाव का नतीजा अगले वर्ष 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भी संकेतक है. आगामी विधानसभा चुनावों में जनता झूठे वायदे कर सत्ता में आनेवाली हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकेगी.



