
जमशेदपुर : जमशेदपुर से होकर गुजरने वाली एनएच-33 के पारडीह से लेकर मानगो के डिमना चौक तक के निर्माण में आ रही विभिन्न समस्याओं का आकलन करने एवं जमीनी हकीकत से रूबरू होने के लिए एनएचएआइ के प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रभात कुमार संवेदकों के साथ दौरा करने के लिए आये. इन लोगों ने हालात का जायजा लिया. इस दौरान सांसद विद्युत वरण महतो भी पहुंचे. सांसद ने सारी समस्याओं को बताया. इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता विकास सिंह भी मौजूद थे. सांसद ने एनएच के निर्माण में जलजमाव की समस्या, सर्विस लेन के चौड़ीकरण की समस्या एवं अंडरपास के संबंध में स्थानीय जनता एवं कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक विचार विमर्श किया एवं इसके समाधान के लिए अधिकारियों को समुचित दिशा निर्देश भी दिया.

सांसद ने विशेषकर मानगो के चंद्रप्रभा नगर के लोगों की समस्याओं को और उसके प्रतिनिधिमंडल ने जो बातें रखी उस पर गंभीरता पूर्वक कार्य करने का उन्हें आश्वासन दिया. इस दौरान सांसद के साथ एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रभात कुमार, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, विजय तिवारी, भाजपा के विकास सिंह, मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र पासवान, नारायण महतो, जीवन सिंहदेव, राकेश लोधी, कन्हैया ओझा, बच्चू मुखर्जी, वीरेंद्र महतो, विनोद राय, एनएच का निर्माण करने वाली एजेंसी केके बिल्डर्स के प्रतिनिधि विकास सिंह समेत एनएच स्थित विभिन्न कॉलोनी के कई स्थानीय लोग मौजूद थे. इस दौरान प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने सारी समस्याओं को नोट किया और कहका कि एनएच 33 के सारे क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद जहां भी समस्याएं है, उसका स्थायी समाधान किया जायेगा. वर्तमान में जो पुराना एनएच है, उसके ऊपर से रास्ता ले जाने के प्रस्ताव पर भी विस्तार से विचार विमर्श किया गया.















