गालूडीह: सोमवार शाम हाइवे पर धनु भास्कर होटल के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक के दोस्त ने बताया कि घायल युवक जमशेदपुर का रहने वाला है. दोनों टाइल्स मिस्त्री है. टाइल्स लगाने का काम करते हैं. गालूडीह से टाइल्स का काम करके मोटरसाइकिल से अपने घर जमशेदपुर लौट रहा था. (नीचे भी पढ़े)
इस दौरान एक ट्रक ने ओवरटेक करते हुए बाइक संख्या जेएच05 जे 3792 को ठोकर मार दी. जिससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गया और दुर्घटना हो गयी. घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल युवक को एंबुलेंस बुलाकर एमजीएम अस्पताल भेजा. ग्रामीणों ने बताया कि ट्रक एमजीएम थाना क्षेत्र के बड़ाबांकी में पकड़ा गया है. सूचना पर हाइवे पेट्रोलिंग 100 नंबर पुलिस पहुंची. पुलिस ने एमजीएम थाना क्षेत्र के हाइवे पेट्रोलिंग पुलिस को ट्रक पकड़ाने की जानकारी दी.














