गालूडीह: जोड़सा पंचायत के छोलागोड़ा गांव में चुआड़ा बिद्रोह के महानायक वीर शहीद रघुनाथ सिंह की 230वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को एक दिवसीय फुटवॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पार्षद सुभाष सिंह उपस्थित थे. फुटबॉल मैच में कुल 16 टीमों ने भाग लिया. जिसमें घोड़ाबंधा एफसी और सरदार सपोर्टिंग पुनसा ने फाइनल खेल के लिए क्वालीफाई किया.(नीचे भी पढ़े)
फाइनल मैच बराबर रहने पर ट्राई ब्रेकर के जरिए घोड़ाबंधा एफसी ने जीत हासिल की. कमिटी के सदस्यों द्वारा विजेता टीम को दस हजार रुपये और उपविजेता टीम को सात हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया. कमिटी के सदस्यों ने बताया कि मंगलवार को स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. इस मौके पर सुसेन सिंह, त्रिलोचन सिंह, विजय सिंह, सदानंद सिंह, आतंग प्रसाद सिंह, अरुण कुमार सिंह, सुनील सिंह, अशोक सिंह, मनोहर सिंह आदि उपस्थित थे.














