जमशेदपुर : जमशेदपुर के एनएच 33 स्थित चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा के होटल टेंथमाइल स्टोन के समीप सोमवार दोपहर हुई फायरिंग मामले में कारोबारी की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है. इस घटना के बाद पूरे शहर में दहशत का माहौल है. कदमा के विजया हेरिटेज निवासी कारोबारी निखार सबलोक (33) को कुल चार गोलियां लगी थी, जिसमें दो सिर पर और 2 शरीर पर गोलियां लगी थी. (नीचे भी पढ़ें)

घटना के बाद आनन-फानन में दोस्तों के द्वारा उसे टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)

निखार सबलोक जमशेदपुर का कारोबारी था. उसका होटल समेत कई अन्य कारोबार था. अपराधियों ने निखार सबलोक को गोली मारते हुए मौके से फरार हो गए, जिस कारण अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी है. घटना की सूचना मिलते ही एमजीएम थाना प्रभारी, आजादनगर थाना प्रभारी और चांडिल पुलिस और चांडिल डीएसपी घटनास्थल पहुंचे. फिलहाल हत्यारों की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है. (नीचे भी पढ़ें)

पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है. पुलिस ने घटना स्थल से कुल 9 खोखा बरामद किया है. साथ ही चश्मदीद की तलाश की जा रही है. उनकी किसी से दुश्मनी थी या नहीं इसकी भी जानकारी ली जा रही है.




