जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को प्लाजा मैदान में महाबली स्पोर्टिंग क्लब के द्वारा श्री गणेश पूजा पंडाल का विधिवत भूमि पूजन किया गया. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर पंडाल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर समाजसेवी राकेश सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव, भाजयुमो नेता एवं समाजसेवी सुमित शर्मा, समाजसेवी शशि, कमेटी के मुख्य संरक्षक जीतू सिंह, अध्यक्ष सौरव मजूमदार, उपाध्यक्ष संतोष कुमार, सौरभ घोष, सोरिन घोष, महासचिव नीरज गुप्ता, सचिव अक्षत शर्मा, अनंत सिन्हा, कृष्ण, कोषाध्यक्ष रोहित महतो, रोशन सिंह, अभिषेक मुखर्जी, सौरव रावत, संदीप महतो, मनीष, गणेश एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे.




