जमशेदपुर : टाटा स्टील के संस्थापक दिवस को लेकर जुबिली पार्क में लाइटिंग समेत तमाम चीजें प्रदर्शित की जायेगी. इसको लेकर जमशेदपुर शहर में लोगों का आना जाना काफी होता रहेगा. इस कड़ी में 3 से 5 मार्च तक जमशेदपुर के प्रशासन ने नो इंट्री लगा दी है. 3 से 5 मार्च तक दोपहर 3 बजे से रात 12 बजे तक बड़ी गाड़ियों की सिटी में इंट्री नही हहोगी. बस का सिर्फ संचालन हो सकेगा. इसको लेकर जमशेदपुर के डीसी विजया जाधव, एसएसपी प्रभात कुमार और ट्राफिक डीएसपी कमल किशोर का संयुक्त आदेश जारी किया गया है.



