हाता : हाता के माता जी आश्रम में विगत 26 फरवरी से चल रहा चार दिवसीय रामकृष्ण जयंती सह आश्रम का वार्षिकोत्सव आज 1 मार्च को धूलट के साथ संपन्न हो गया. इससे पूर्व सुबह 9 बजे हरिनाम संकीर्तन पूरा होने के बाद कीर्तनियों ने ‘चल चल चल कनाई चल, मायेर आंचल छेड़े चल’ भजन के साथ पूरे हाता क्षेत्र की परिक्रमा की, जिसके बाद दोपहर में महाप्रभु के भोग, आरती व दधि के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान संपन्न हुआ. (नीचे भी पढ़ें)

बताते चलें कि 26 फरवरी को विभिन्न अनुष्ठानों के साथ पामकृष्ण परमहंस की जयंती मनाया गया, जिसके साथ अखंड हरिनाम संकीर्तन आरंभ हुआ, जिसमें विभिन्न स्थानों की कीर्तन मंडलियों ने हिस्सा लिया. रामकृष्ण जन्मोत्सव में देवघर से उदय महाराज, वरीय समाजसेवी शेखर दे, सुधांशु मिश्र, पूर्व पार्षद करुणामय मंडल, विधायक संजीव सरदार, पूर्व पार्षद चंद्रवती महतो, समाजसेवी सुनील महतो, मुखिया सुखलाल सरदार, पूर्व विधायक मेनका सरदार, समाजसेवी गणेश सरदार, चित्तरंजन दास, मनोज कुमार सरदार, मनोज राम, मुखिया देवी भूमिज, डॉ वृहस्पति मंडल, पूर्व सिविल सर्जन डॉ अरविंद कुमार लाल, इंद्रजीत हुई आदि अनेक गण्यमान्य लोग उत्सव में शामिल हुए. (नीचे भी पढ़ें)

महोत्सव को सफल बनाने में स्वपन दे, शिशिर कार्जी, तरुण दे, तपन दे, शंकर चंद्र गोप, कृष्ण पद मंडल, तपन मंडल, राजकुमार साहू, विश्वामित्र खंडाइत, महेश बियानी, निवारण मोदी, सनातन महतो, स्वपन मंडल, निताई महाकुड़ आदि सहित अन्य लोगों ने अहम भूमिका निभाई



