रामगोपाल जेना/ चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिला जनता दल यूनाइटेड ने बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन मनाया. आनंदपुर प्रखंड के रूंघीकोचा गांव में आयोजित कार्यक्रम में जिला जदयू अध्यक्ष विश्राम मुंडा ने केक काटा एवं क्षेत्र के जरूरतमंद वृद्धों के बीच साड़ी-धोती का वितरण भी किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस मौके पर उन्होंने नीतीश कुमार के दिर्घायु होने की कामना की. विश्राम मुंडा ने कहा कि बिहार में सुशासन की सरकार है, विकास के प्रति नीतीश कुमार के विजन को आज अन्य दलों को अपनाने की जरूरत है. विश्राम ने कहा कि सुशासन के साथ महिला सुरक्षा को लेकर उठाये गए कदम व शराबबंदी का ऐतिहासिक निर्णय नीतीश कुमार को दूसरों से अलग बनाता है. (नीचे भी पढ़ें)

मौके पर जिला उपाध्यक्ष सकारी चाकी, आनंदपुर प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, गोइलकेरा प्रखंड अध्यक्ष सोनू मुंडा, वीर सिंह मुंडा, सत्येंद्र सिंह, विजय सिंह, विक्रम सिंह, रंजीत सिंह, सुखदेव चेरो आदि उपस्थित रहे.



