
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो गांधी मैदान में गुरुवार को सीएबी और एनआरसी के विरोध में जनसभा के दौरान मैदान से 50 कदम की दूरी पर मानगो के हनुमान मंदिर के पास सीएबी और एनआरसी के समर्थन में पोस्टर लेकर खड़े विहिप के जिला सह मंत्री चंदन चौबे को पुलिस पकड़कर उलीडीह थाना ले गई. इसकी सूचना पाकर विहिप, बजरंग दल और शिवसेना के सैकड़ो कार्यकर्ता थाना पहुंचे और पुलिस से चंदन को छोड़ने की मांग करने लगे.
उनका कहना है कि जब कुछ संघ सीएबी और एनआरसी का विरोध प्रदर्शन कर सकते है तो वे लोग इसका समर्थन क्यों नहीं कर सकते. उन्होने पुलिस पर आरोप लगाया कि चंदन चौबे अकेले ही पोस्टर लेकर समर्थन कर रहे थे न कि अन्य लोगो के साथ थे. थाना में बजरंग दल के एके गिरि, भाजपा के नगर अध्यक्ष मनोज शर्मी पुर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के साले खेमराज साहू, कार्यकर्ता राहूल, बुलंद कुमार, अमित सिंह, राजेश चौबे के अलावा सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.







