जमशेदपुर : संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की स्वायत्त संस्था संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली के तत्वावधान में जमशेदपुर की संस्था ‘मंच’ (नाट्य एवं चित्रपट चौपाल) द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के अंतर्गत डेफोडिल्स हाई स्कूल, बारीडीह में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक का विषय “सेवा ही संस्कृति” था. नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय मूल्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया. नाटक का निर्देशन श्रीमती अनिता सिंह ने किया.(नीचे भी पढे)
नाटक में बिनोद कुमार, वेद प्रकाश उपाध्याय, बबलू राज, प्रणव दत्ता, रोशन कुमार, अंशु पाठक, विभा जायसवाल एवं मिनी कुमारी ने प्रभावशाली अभिनय किया. नाटक की प्रस्तुति को डेफोडिल्स हाई स्कूल के प्राचार्य मिथलेश श्रीवास्तव, शिक्षकगण एवं उपस्थित विद्यार्थियों ने खूब सराहा। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक नाटक का आनंद लिया और कलाकारों के संदेश की सराहना की. कार्यक्रम के माध्यम से ‘सेवा ही संस्कृति’ के भाव को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज में सेवा एवं संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया.




