
जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड के घुटू गांव निवासी 75 वर्षीय सावित्री पोद्दार रविवार सुबह घर के कुएं में गिरने से घायल हो गईं. परिजनों ने उन्हें कुएं से निकला और इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमजीएम लाया गया. सावित्री के सिर पर चोट आई है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि घर में शौचालय नहीं है. इसलिए सावित्री शौच के लिए गई थीं. घर में बने कुएं पर चबूतरा नहीं है. सावित्री अचानक कुएं में गिर गई. कुएं में लगे मोटर को पकड़कर उन्होंने अपनी जान बचाई. इधर सावित्री की आवाज सुनकर परिजन कुएं के किनारे पहुंचे और उन्हें बाहर निकाला. फिलहाल सावित्री की हालत बेहतर है.






