
Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुइयांडीह श्यामनगर के लोग इन दिनों क्षेत्र में चल रहे पार्लर से परेशान हैं. पार्लर में अवैध धंधा चल रहा है और क्षेत्र के लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी जा रही है. इधर क्षेत्र के निवासी इस समस्या के निदान की मांग को लेकर मंगलवार को जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचे.
बस्तीवासियों के अनुसार महिला द्वारा पार्लर का संचालन किया जाता है, और उनके पति भी इस कार्य मे उनका साथ देते हैं. अपने घर पर ही वे पार्लर का संचालन करते हैं और लॉकडाउन की पूरी अवधि में वहां अवैध देह व्यपार का संचालन किया गया, जो अभी तक जारी है. बस्तीवासियों ने कहा कि उनके घर के सामने की पूरी सड़क को वाहनों का पार्किंग बनाया गया है. जब बस्तीवासी इसका विरोध करते हैं तो उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाया जाता है और कुछ बस्तीवासियों के साथ ऐसा हो भी चुका है. जिला पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर इन्होंने इस मामले में संज्ञान लेते हुए उक्त पार्लर को बंद करवाने की अपील की है.







