
रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व झारखंड के दिशोम गुरुजी, झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन को रांची के मेदांता अस्पताल में सोमवार को भर्ती कराया गया है. डॉ तापस की देखरेख में शिबू सोरेन का इलाज हो रहा था. अब उनंकी हालत और खराब होती नजर आयी, जिसके बाद उनको राजधानी ट्रेन से शाम को नयी दिल्ली ले जाया गया, जहां नयी दिल्ली के गुरुग्राम मेदांता में उनको भर्ती कराया जायेगा. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनका हमेशा से वहां इलाज होता रहा है, इसलिए उन्हें गुरुग्राम ले जाया गया है. मंगलवार की शाम एंबुलेंस से उन्हें बोकारो ले जाया जायेगा, जहां से राजधानी एक्सप्रेस से स्पेशल बॉगी में नयी दिल्ली ले जाया जायेगा. साथ में उनके पुत्र सीएम हेमंत सोरेन भी है. सीएम हेमंत सोरेन रांची के मेदांता अस्पताल पहुंचे और अपने पिता को लेने के लिए एक बेटे के सामान पहुंचे. मेदांता अस्पताल से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनको ले जाया गया. आपको बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन और उनकी पत्नी कुछ दिनों पहले कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे.

पॉजिटिव आने के बाद से दोनों घर पर ही आइसोलेट हो गये थे. कोरोना पॉजिटिव होने और अन्य बीमारियों से ग्रसित होने की वजह से शिबू सोरेन को एहतियात के तौर पर मेदांता में भर्ती कराया गया था. इससे पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने जानकारी दी थी कि शुक्रवार रात बाबा दिशोम गुरु और मां की कोरोना संक्रमण रिपोर्ट पॉजीटिव आई हैं. उन्होंने कहा कि देश और झारखंडवासियों की दुआओं के साथ जल्द ही बाबा और मां हम सभी के बीच होंगे. दूसरी ओर, रांची के मेदांता अस्पताल के प्रबंधक के अनुसार शिबू सोरेन को मंगलवार की सुबह प्लाज्मा चढ़ाया गया है, जो रिम्स से मंगाया गया था. अस्पताल के डॉ मुख्तार ने बताया कि उनकी तबीयत स्थिर है. वैसे मुख्यमंत्री और गुरुजी शिबू सोरेन के बेटे हेमंत सोरेन ने बताया कि उनके पिता को रुटीन चेकअप के लिए गुरुग्राम ले जाया जा रहा है. उनकी स्थिति ठीक है और आने वाले कुछ दिनों में वे और बेहतर होकर लौटेंगे.






