
जमशेदपुरः जमशेदपुर के बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 6 के लोग इन दिनों एक आरक्षी की हरकतों से परेशान है. आरक्षी ने अपने घर पर मवेशी पाल रखे है और मवेशियों का मल-मूत्र सड़क पर ही बहा देते है. इसको लेकर बस्ती के लोगों ने आरक्षी से बात भी की पर कोई हल नहीं निकला. अंत में बस्ती के लोगों ने बागबेड़ा पुलिस ने भी मामले की शिकायत की पर कोई सुनवाई नहीं हुई है. (नीचे भी पढ़े)
बस्ती के लोगों ने बताया कि बागबेड़ा रोड नंबर 7 से दादी बगान हरहरगुट्टू जाने के रास्ते में विनोद सिंह जो की चतरा पुलिस में आरक्षी के पद पर है उन्होने अपने घर में मवेशी पाल रखा है. वे मवेशी का मल-मूत्र और गंदा पानी सड़क पर बहाते है जिससे आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसको लेकर बस्ती के लोगों ने उनसे मिलकर बातचीत की कि पाइप लगाकर पानी को नाले में गिराए पर फिर भी वे सड़क पर ही पानी बहा रहे है.




