
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत सीएच एरिया पेट्रोल पंप के पास पिंटू यादव पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मनोज विभार और उसके भाई विशाल विभार को गिरफ्तार किया है. इनकी निशानदेही में पुलिस ने हथियार खरीदने वाले मो तौसीफ उर्फ मो चांद और परवेज अली उर्फ झरी शामिल है. पुलिस ने तौसीफ और परवेज के पास से एक साइलेंसर लगा रिवालवार और तीन गोली भी बरामद की गई है. पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि मनोज ने चार हथियार बिहार के मुंगेर से लेकर आया था. उसमे से एक परवेज और तौसीफ को आठ माह पहले 19 हजार में बेचा था. वहीं एक हथियार को भी बेचा है जिसे पुलिस तलाश कर रही है. बता दे कि 4 जून को सीएच एरिया पेट्रोल पंप के पास पिंटू यादव पर फायरिंग की गई थी. बीते दिनों ही पुलिस ने इस मामले में बीएच एरिया रोड नंबर 7 निवासी मनीष राजहंस, उलीडीह न्यू सुभाष कॉलोनी निवासी अभिषेक कुमार पांडेय, काशीडीह रोड नंबर 9 निवासी गौरव विश्वकर्मा, छोटू कुमार, शास्त्री नगर कदमा निवासी मो आसिफ, सोनारी जंगली बस्ती निवासी सनी हेंब्रम और आदर्श नगर सोनारी निवासी चंदन पंडित शामिल थे. आज पुलिस इस मामले का खुलासा कर देगी.





