बागबेड़ा से मोबाइल छिनतई करने वाला गिरफ्तार
बागबेड़ा पुलिस ने मोबाइल छीनने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जेल भेजे गये लोगों में बागबेड़ा बजरंग टेकरी नियर शितला मंदिर निवासी रोशन कुमार ठाकुर, बागबेड़ा हनुमान मंदिर गांधीनगर निवासी अनिल साहू और रामनगर बागबेड़ा नइवासी अमरजीत कुमार शर्मा को पुलिस ने जेल भेजा है. पुलिस ने उसके पास से मोबाइल को भी जब्त किया है. बागबेड़ा रेलवे स्कूल के पास निवासी शंकर लाल ने इसको लेकर एक एफआइआर दायर किया था, जिसके बाद पुलिस ने तीनों को जेल भेजा. (नीचे देखे पूरी खबर)

बागबेड़ा से कारतूस गिरफ्तार
बागबेड़ा से पुलिस ने भुजाली समेत अन्य आग्नेयास्त्र के साथ एक युवक राहुल शर्मा उर्फ कारतूस को गिरफ्तार कर लिया है. बागबेड़ा सोमाय झोपड़ी ऊपर टोला निवासी को जान से मारने के लिए युवक घुसा था और भुजाली से हमला बोल दिया था. इसको लेकर एक एफआइआर दायर किया गया था. एफआइआर के बाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है.





