
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बागुनहातु और बारीडीह बस्ती भोजपुर कनोनी में व्यापक रूप से अवैध देशी महुआ शराब की खरीद-बिक्री करने और लोगों को घर में बैठाकर पिलाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है. इस दौरान बागुनहातु सी ब्लॉक के क्रॉस रोड नंबर 7 के दो घरों में छापामारी की गयी. दोनों घरों से कुल मिलाकर 55 लीटर अवैध देशी महुआ शराब जब्त किया गया. वहीं दोनों स्थान पर शराब पीलाने का संचालने करने वाली दो महिलाओं की गिफ्तारी की गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
इसी क्रम में बबलू गोराई के बागुनहातू रोड नंबर 3 के क्रॉस रोड नंबर 1 के चाईना गेट से करीब 20 लीटर अवैध देशी शराब को जब्त किया गया. भोजपुर कॉलोनी निवासी चामू सरदार के यहां पर छापामारी कर 25 लीटर अवैध देशी महुआ शराब को जब्त करते हुए चामू सरदार को गिरफ्तार कर लिया गया.कुल तीन लोगों को गिरफ्तर किया गया ह,ै जिसमें दो महिलाएं शामिल है, जो अवैध देशी महुआ शराब का बिक्री कर पिलाने का भी काम करती थी. पुलिस ने कुल 100 लीटर अवैध देशी शराब को जब्त किया है.















