
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो पुलिस ने एक मामले में एक साथ सात लोगों के खिलाफ इश्तेहार जारी किया है. पुलिस ने इन सारे आरोपियों के खिलाफ इश्तेहार उनके मकानों के दरवाजे पर चस्पा किया. ये सारे लोग फरार हो गये है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. इस मामले में नंदलाल गुप्ता, अनिरुद्ध गुप्ता, सुमित कुमार, दीपक प्रसाद उर्फ छोटू, सोनू कुमार, ददन प्रसाद, और प्रीति देवी के खिलाफ इश्तेहार जारी किया गया है. उनके खिलाफ मानगो थाना में कांड संख्या 261/20 दर्ज है और सारे लोग फरार बताये जा रहे है, जिसको लेकर यह कार्रवाई की गयी है. इसमें से ददन प्रसाद का परिवार ओलीडीह के शंकोसाई रोड नंबर 4 का रहने वाले है. मानगो में उत्तम साहू की हत्याकांड का सारे लोग आरोपी है. उनके खिलाफ वारंट भी निर्गत किया गया है. उत्तम साहू की हत्या 16 अक्तूबर को संपत्ति विवाद में मारपीट और चाकू घोंपकर कर दी गयी थी. इस मामले में मृतक के दादा, दादी, बुआ, भाभी समेत आठ लोगों को जेल पुलिस भेज चुकी है. मुख्य आरोपी बिचौली पुलिस दबाव के बाद सरेंडर कर दिया था. नंदलाल गुप्ता समेत अन्य लोग फरार है. नंदलाल गुप्ता के खिलाफ हत्या, फायरिंग और आगजनी के तीन अलग-अलग मामले दर्ज है. उत्तम साहू की हत्या के बाद ये सारे कांड किये गये थे. 29 नवंबर को मदन के घर में घुसकर दोपहिया वाहन में बदमाशों ने आग लगा दी थी. इस मामले में भी नंदलाल गुप्ता आरोपी है. वह शिकायतकर्ताओं को भी धमका रहा है.

















