जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, जहां पुलिस ने चेन छिनतई गिरोह का पर्दाफाश किया है. इन घटना में पुलिस ने दो चोर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. वहीं उनके पास से बुलेट मोटरसाइकिल भी जब्त की गयी है. घटना 15 जुलाई की है, जहां बुलेट सवार दो युवकों ने महिला से चेन छिनतई की थी. इस घटना में गिरफ्तार आरोपियों में मानगो आजाद बस्ती रोड नंबर 13 का शाहबाज शेख उर्फ भाबु (23), मानगो का साजिद भोख अमान बिल्ला और चेन खरीदने वाला वसिम अकरम उर्फ चंदु को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया. इसे लेकर गुरुवार को सिटी एसपी ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने बताया कि साकची थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा के द्वारा गुप्त सूचना के आधआर पर विधि सम्मत कार्रवाई हेतु छापेमारी की गयी. इस दौरान मानगो आजादनगर में आवास से शाहबाज शेख को गिरफ्तार किया गया. वहीं साजिद शेख उर्फ बिल्ला को चेपा पुल के पास पारडीह से गिरफ्तार किया गया. उन दोनों ने अपना अपराध स्वीकार किया. वहीं उन्होंने बताया कि चेन छिनतई के बाद उन्होंने वसिम को चेन 11 हजार रुपये में बेच दी थी. फिलहाल पुलिस ने सोने की चेन और काले रंग का बुलेट बरामद किया है. वहीं गिरफ्तार तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया.



