चाकुलिया: चाकुलिया नया बाजार स्थित सांसद कार्यालय परिसर में मंगलवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर भाजपा के नेता और कार्यकर्ता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर भाजपाइयों ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक जन नायक थे. मौके पर शतदल महतो, पार्थो महतो, चंदन महतो, शंकर नाथ, गोपाल दास, पुर्णेन्दु महतो, बनमाली दास, मुरली दास, महेश कुमार, प्रसेनजीत दास समेत अन्य उपस्थित थे.







