जमशेदपुर : जमशेदपुर की गोलमुरी पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, जहां पुलिस ने ठगी और जालसाजी कर माल गबन करने के मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. गिरफ्तार अभियुक्तों में वाहन मालिक कुमार यादव (29), वाहन चालक सुमंत कुमार (25) को धुरकी थाना से और खरीददार गुड्डू कुम कुमार यादव को गढ़वा जिले के भावनाथपुर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. वहीं उनके पास से 29 टन सरिया बरामद किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
गौरतलब है कि सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह ग्वाला बस्ती निवासी अखिलेश यादव ने 22 अप्रैल को गाड़ी के मालिक, ड्राइवर के विरुद्ध ठगी और जालसाजी कर 29 टन सरिया गबन करने का आरोप लगाया था. उन दोनों ने मिल कर सरिया गुड्डू कुम कुमार यादव को बेच दी थी. गुड्डू दुकानदार है. फिलहाल तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.








