
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत हावड़ा ब्रिज के पास युवती से मारपीट कर उसे सड़क किनारे बेसुध हालत में फेकने के मामले में फरार चल रहे बारीडीह विद्यापति नगर निवासी रोहन कुमार उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है. घटना 19 दिसंबर 2019 की है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेजा है और तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. बता दे कि 19 दिसंबर की रात को पुलिस को सूचना मिली की एक लड़की सड़क किनारे बेसुध पड़ी मिली थी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती से पूछताछ की. युवती की निशानदेही में पुलिस ने एक होटल में छापेमारी की जहां अवैध तरीके से हुक्का बार संचालित हो रहा था. युवती ने पुलिस को बताया था कि उसके प्रेमी अनीस ने उसे अपने साथी गोल्डी के साथ शारीरिक संबंध बनाने को कहा.मना करने पर सभी ने इसके साथ मारपीट की. फिर होटल में लाकर वहां भी मारपीट की जिसके बाद उसे सड़क के किनारे बेसुध हालत में।फेक दिया.






