जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के निक्को पार्क के सामने 19 जनवरी को पिकनिक मनाने गए दो लोगों की कार का शीशा तोड़कर नगद व लैपटॉप चोरी के मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है. पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 14 निवासी तैयब अली को पूछताछ के लिए पकड़ा है. (नीचे देखे पूरी खबर)
हालांकि, पुलिस को उसके पास से चोरी का कोई सामान बरामद नहीं हुआ है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, तैयब अली ने हाल ही में नगद भुगतान कर एक बुलेट बाइक और दो मोबाइल फोन खरीदे हैं. पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि तकनीकी सेल की सहायता से तैयब अली तक पहुंचा गया. अब उससे पूछताछ कर चोरी से जुड़ी जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है. पुलिस पूछताछ के बाद मामले में और खुलासे कर सकती है.




