जमशेदपुर : जमशेदपुर में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है. गुरुवार को जहां अपराधियों ने गोलमुरी के केनरा बैंक में करोड़ों के डकैती की घटना को अंजाम दिया. वहीं, शुक्रवार को अपराधियों ने उसी बैंक से चंद कदम की दूरी पर स्थित गोलमुरी बाजार के सोनार दुकान से लाखों के गहनों की चोरी कर ली. गोलमुरी बाजार के बीचोबीच स्थित उक्त दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने सोना और चांदी की चोरी कर ली. वहां सोना और चांदी के गहनों की रिपेयरिंग का काम होता था. पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. (नीचे भी पढ़ें)

पुलिस मामले की जांच कर रही है. गोलमुरी थाना क्षेत्र में चंद कदम की दूरी पर ही अपराधियों द्वारा लगातार दूसरे दिन बड़ी वारदात कर यह बता दिया है कि पुलिस उनके पास कहीं नहीं है. पुलिस मामले की जांच करने का सिर्फ दावा कर रही है. पुलिस सतर्कता के दावे कर रही है. लेकिन हकीकत यह है कि पूरा एरिया अपराधियों के हवाले है. चोर और हत्यारे और अपराधी खुलेआम घटना को अंजाम दे रहे है.




