जमशेदपुर : मानगो पुलिस इन दिनों नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सबसे आगे है. मानगो की पुलिस ने मंगलवार को भी छापेमारी जारी रखी. इस दौरान पुलिस ने छापेमारी कर गांजा बरामद किया है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने पारडीह स्थित महाबीर कॉलोनी में छापेमारी कर गांजा बरामद किया. गांजा का वजन लगभग 5 किलो बताया जा रहा है. इस मामले में दो लोगो को गिरफ्तार भी किया गया है. पुलिस अभी इसके लिए लगातार छापेमारी कर रही है. हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. संभवत बुधवार को मामले का खुलासा किया जाएगा. (आगे की खबर नीचे पढें)
बर्मामाइंस, सीतारामडेरा और बिरसानगर पुलिस ने भी बरामद किया अवैध महुआ शराब
दूसरी ओर बर्मामाइंस और बिरसानगर की पुलिस ने भी अपने-अपने थाना क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध महुआ शराब बरामद किया है. सीतारामडेरा पुलिस ने देवनगर में छापेमारी कर दो पुड़िया ब्राउन शुगर और गांजा बरामद किया है, पुलिस ने एक महिला को भी हिरासत में लिया है. वहीं बर्मामाइंस पुलिस ने 20 लीटर, तो बिरसानगर पुलिस ने 30 लीटर शराब जब्त किया है. पुलिस नशे के खिलाफ लगातार छापेमारी कर रही है. (आगे की खबर नीचे पढें)
किस थाना क्षेत्र से कितना व क्या हुआ जब्त (सूची नीचे देखें)
– मानगो—5 किलो गांजा—एक गिरफ्तार
– बागबेडा—40 लीटर महुआ शराब
– परसुडीह—80 लीटर महुआ शराब—5 गिरफ्तार—एक मोटरसाइकिल जब्त
– कदमा—10 लीटर महुआ शराब
– बिष्टुपुर—20 लीटर महुआ शराब
– बिरसानगर—28.5 लीटर विदेशी व 25 लीटर महुआ शराब—एक गिरफ्तार
– सिदगोडा—5 लीटर महुआ शराब
– सीतारामडेरा—25 लीटर महुआ शराब
– एमजीएम—8 लीटर महुआ शराब
– घाटशिला—250 किलो जावा महुआ नष्ट
– गालूडीह—7 लीटर दशी 150 लीटर जावा महुआ और 60 केजी गुड़ नष्ट
– पोटका—3 शराब भट्टी ध्वस्त व 100केजी महुआ जावा नष्ट
– डुमरिया—50 केजी महुआ जावा नष्ट
– बडशोल—60 केजी महुआ जावा नष्ट
– चकुलिया—15 लीटर शराब नष्ट






