
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत कागलनगर के पास पुलिस द्वारा होटल-रेस्टोरेंट को बंद कराने का स्थानीय लोगो औऱ दुकानदारों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. दुकानें बंद कराने आई पुलिस को स्थानीय लोगों ने घेर लिया. लोगों ने जमकर नारेबाजी की. पुलिस कर्मियों का कहना था कि वे लोग सरकार के आदेश का पालन कर रहे है. वहीं सरकारी आदेश के अनुसार रेस्टुरेंट और बार और खाने पीने की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें रात 8 बजे बंद कर दी जाएंगी जबकि रेस्टुरेंट और बार 50 प्रतिशत सिटिंग कैपेसिटी के साथ रात 11 बजे तक संचालित की जायेंगी. (नीचे पूरी खबर देखे और देखे वीडियो)
इस मामले को लेकर पुलिस और दुकानदार आमने सामने हो गए. पुलिस किसी तरह वहां से बाहर निकल गई. मिली जानकारी के अनुसार रात आठ बजे से सोनारी पुलिस इलाके में मौजूद होटल और रेस्टुरेंट को बंद करवा रही थी. ये सब देकर रेस्टुरेंट के लोगों में गुस्सा आ गया और उन्होंने इसका विरोध कर दिया. लोगों का कहना था कि सरकारी आदेश में रात 11 बजे तक रेस्टुरेंट को खोलने का आदेश है जिसके अनुसार वे लोग उसी मात्रा में खाना बनाते है. रात 8 बजे ही दुकान बंद होने से समान फेंकना पड़ेगा और उन्हें नुकसान हो जायेगा. बाद में किसी तरह मामले को शांत किया गया.







