
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस के जज्बे को सलाम है. पुलिस की ओर से नोवल कोरोना वायरस यानी कोविड 19 को देखते हुए मानवता का जबरदस्त पहल की है. जमशेदपुर पुलिस के एसएसपी अनूप बिरथरे के नेतृत्व में 35 थाना में सामुदायिक किचेन खोला गया है. यह सामुदायिक किचेन के जरिये लोगों को खाना परोसा जा रहा है. थाना में खानसामा की मदद से खाना बनाया जा रहा है और जरूरतमंदों को खाना परोसा जा रहा है.

जरूरतमंदों को समाज के लोगों की मदद लेकर सबको मदद की जा रही है. इस काम में सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट और ग्रामीण एसपी पीयुष पांडेय लगातार मेहनत कर रहे है. दरअसल, कोरोना वायरस को लेकर जो लॉक डाउन की स्थिति बनी हुई है, इसको देखते हुए यह सिस्टम बनाया गया है. अपने हाथों से पुलिस के सिपाही से लेकर ऑफिसर तक खाना खिला रहे है तो खुद से खाना भी बना रहे है. सबको खाना मिल जाये, यह सुनिश्चित कराया जा रहा है.

खाने वालों में वैसे चालक और खलासी भी है, जो बाहर से आये है और यहां फंस चुके है. एनएच के सारे होटल बंद हो चुके है, जिस कारण मुश्किलें गाड़ी चलाने वाले लोगों को ही हो रही है जबकि कई लोगों को भी मुश्किलें हो रही है. इन सारी मुश्किलों को देखते हुए सामुदायिक किचेन काफी मददगार साबित हो रही है जबकि कई ऐसे लोग है, जो बाजारों और सड़कों पर ही रहते है, वैसे लोगों को भी आप थाना तक पहुंचा सकते है, जहां लोगों के लिए सामुदायिक किचेन संचालन हो रहा है.

अभी थाना के स्तर से किचेन में खाना परोसा जा रहा है. इसके बाद जरूरतमंद जहां लोग रहते है, वहां पुलिस के जवान और पदाधिकारकी खुद खाना भी पहुंचा रहे है. साफ और स्वच्छ के साथ पौष्टिक खाना परोसने में जमशेदपुर पुलिस के इस जज्बे को सारे लोग सलाम कर रहे है और कह रहे हेै कि हमारी और आपकी जान बचाने के लिए ही पुलिस लाठी भी चला रही है और अब जरूरतमंदों को खाना भी खिला रही है. इस तरह के कार्य से जमशेदपुर पुलिस की छवि जनता के प्रति और बेहतर हुई है.







