
जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित कांवेंट स्कूल के पास रविवार को अर्धनग्न अवस्था में भटक रही रांची की महिला को बेहतर इलाज के लिए परसुडीह सदर अस्पताल से रांची के रिम्पास (मनोचिकिसा केंद्र) रेफर कर दिया गया है. रविवार को महिला के मिलने के बाद से ही उसे बिष्टुपुर पुलिस की निगरानी में सदर अस्पताल में रखा गया था. ज्ञात हो कि रविवार को महिला अर्धनग्न अवस्था में कांवेट स्कूल के पास भटक रही थी. सामाजिक संस्थाओं ने उसे कपडा पहनाकर इलाज के लिए भेजा था, महिला के पति ने उसे रांची से बस में बिठाकर जमशेदपुर लाकर छोड़ दिया है. अब तक महिला के परिजनों का पता नहीं चल पाया है.







