
Chakuliya : चाकुलिया प्रखंड के विभिन्न गांव में इन दिनों एक बंदर ने उत्पात मचा रखा है. बंदर को लेकर ग्रामीण भयभीत हैं. पिछले दो दिनों में अब तक बंदर के हमला से 6 लोग घायल हो चुके हैं. सभी घायलों ने ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर अपना इलाज करवाया है. बंदर के हमला से विक्रम चन्द्र महतो, प्रदीप महतो, तापस महतो, राज तीउ, प्रदीप पातर, संजय सबर घायल हुए हैं. बंदर द्वारा लोगों पर हमला करने से ग्रामीण भयभीत है. बंदर के हमला से दो ग्रामीण गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं.







