
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित गैस रिपेयरिंग करने वाले विजेंद्र कुमार से रंगदारी मांगने के मामले में स्थानीय निवासी टुनटुन यादव को गिरफ्तार किया है। इस मामले ने विजेंद्र के बयान पर मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले में विजेंद्र ने पुलिस को बताया कि शनिवार की शाम को टुनटुन ने उसकी दुकान पर आकर उसपर पिस्टल तान दी और हर महीने 20 से 25 हजार रुपए मांगने लगा। नहीं देने पर उसने जान से मारने कि धमकी भी दी। पुलिस ने टुनटुन यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त हथियार नहीं बरामद किया है। मानगो थाना प्रभारी मिथलेश कुमार ने बताया कि टुनटुन कुछ माह पहले ही जेल से छूट कर आया है। मालूम हो कि टुनटुन परमजीत सिंह गिरोह का सक्रिय सदस्य है।फिलहाल पुलिस टुनटुन को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।







