
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह डीएस क्वार्टर और और ट्यूब क्वार्टर के लोहे के गेट चोरी करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में संजय सिंह, महावीर लोहार, लालबाबू प्रसाद, दलजीत सिंह उर्फ सन्नी सिंह और अंकित सिंह शामिल है. इनकी निशानदेही में पुलिस ने चोरी किया गया लोहे का गेट बरामद किया है. बता दे कि इलाके में काफी दिन से क्वार्टर के गेट की चोरी हो रही थी. मामले को लेकर शिकायत के बाद पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया और घटना को अंजाम देने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.






