जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस लगातार सक्रिय है. लगातार इसको लेकर कार्रवाई हो रही है. जमशेदपुर के साकची पुलिस ने चलती टेम्पो में महिला के साथ छेड़खानी और छिनतई करने वाले एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. 7 जुलाई यानी मंगलवार को साकची स्ट्रेट माइल रोड में टेम्पो पर लड़की सवार हुई थी. लड़की कदमा के लिए टेम्पो में बैठी. जैसे ही लड़की बैठी, वैसे ही टेम्पो में सवार एक लड़के ने छेड़खानी शुरू कर दी और मारपीट कर उसका मोबाइल छिन लिया. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के तीन घंटे में ही टेम्पो के साथ टेम्पो चालक जुगसलाई मिल्लतनगर निवासी शाहीद हुसैन उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया. उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था जबकि एक अन्य आरोपी युवक फरार था. साकची पुलिस ने इस मामले में एक अन्य युवक समीर होदा को भी गिरफ्तार कर लिया. समीर होदा भी जुगसलाई का ही रहने वाला है. इन दोनों के पास से मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है, जिसकी लूट लड़की से की गयी थी.






