
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बोड़ाम थाना अंतर्गत गेरुआ के पास वाटर प्लांट के संचालक प्रभाकर साहू से रंगदारी मांगी गई थी. इधर बीते दिनों ही अपराधियों ने उनके वाटर प्लांट के बाहर हवाई फायरिंग की थी. पुलिस इस मामले का खुलासा करते हुए पांच लोगों को जेल भी भेजा था इसके बावजूद प्रभाकर को जेल में बंद विकास तिवारी के नाम पर फोन में धमकी मिल रही है. इस मामले में प्रभाकर ने फोन नंबर 7034808708 और विकास तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. प्रभाकर के अनुसार शुक्रवार की शाम को उन्हे संबंधित व्हाट्सएप नंबर से फोन आया. फोन करने वाले ने विकास तिवारी का नाम लेते हुए कहा कि उसने रंगदारी नही दी अब अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे. इस फोन कॉल के बाद प्रभाकर और उनके परिजन डर के माहौल में है. बता दे कि प्रभाकर बोड़ाम थाना क्षेत्र के गेरुआ में वाटर प्लांट चलते है. बाइट दिनों प्लांट के बाहर रंगदारी को लेकर हवाई फायरिंग की गई थी. इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को जेल भेजा था.




