
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए जाहिरा बस्ती के निर्मल नगर के समीप से राजकुमार सिंह को एक देसी कट्टा और 8 एमएम जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बताया जाता है कि जमशेदपुर डीएसपी हेड क्वार्टर 2 को गुप्त सूचना मिली थी सोनारी थाना क्षेत्र में एक युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहा है. जिसके बाद टीम गठित कर इलाके में सर्च अभियान चलाया गया. इसी क्रम में राजकुमार सिंह नामक अपराध कर्मी को जाहिरा बस्ती निर्मल नगर के समीप से देसी कट्टा और 8 एमएम जिंदा कारतूस के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. बताया जाता है कि गिरफ्तार अपराध कर्मी किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है.






