
बिरसानगर में चोरी के सामानों के साथ एक गिरफ्तार
जमशेदपुर के बिरसानगर थाना की पुलिस ने चोरी के एक मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसके पास से चोरी के सामान भी जब्त किये गये है. बिरसानगर जोन नंबर 4 के सूरज कुमार के घर में प्रवेश कर मोबाइल और रुपये की चोरी हो गयी थी. इसी मामले की जांच के बाद पुलिस ने राहुल मुखी को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया. राहुल बिरसानगर जोन नंबर 6 के सरिया अपार्टमेंट का रहने वाला है. राहुल के पास से मोबाइल , लेडीज पर्स, 1500 रुपये पुलिस ने बरामद किया है. 13 अगस्त को चोर घर में प्रवेश कर मोबाइल और रुपये की चोरी कर ली. जब सुबह वे लोग उठे और मोबाइल गायब मिला तो चोरी के बारे में जानकारी मिली. इसके बाद वह बिरसानगर थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

टेल्को पुलिस ने टेम्पो चोरी करने वाले को किया गिरफ्तार
जमशेदपुर के टेल्को पुलिस ने टेंपो चोरी मामले के फरार आरोपी सोनू स्वांसी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उसके पास से एक टेम्पो भी जब्त किया गया है, जिसकी चोरी उसने की थी. आरोपी सोनू जेम्को का रहने वाला है. 14 अगस्त को पुनित कुमार गुप्ता ने टेल्को थाना में टेंपो चोरी के संबंध में शिकायत दर्ज करायी थी. उसके बाद पुलिस ने छानबीन के दौरान टेंपो को जब्त कर लिया जबकि चोरी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया. सोनू स्वांसी पूर्व में भी जेल जा चुका है.



