जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस रोड में पैसों के लेनदेन को लेकर हुई मारपीट का वीडियो सामने आया है. इस मामले में पुलिस की ओर से जांच की जा रही है. इस मामले में पुलिस ने भाजपा नेता सुशील पांडेय के बयान पर एक केस दायर किया है. वहीं जवाब में कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर सिंह के बयान पर भी एफआइआर काउंटर के तौर पर किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. सीसीटीवी में यह साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह मारपीट की गयी थी. इसमें दिख रहा है कि कांग्रेस नेता ईश्वर सिंह खुद वहां आये है और वहां पर उनके साथ मारपीट की गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस संबंध में एफआइआर दायर किया गया है. पुलिस दोनों पक्षों की बातों की जांच कर ही कार्रवाई करेगी.







