पोटका : पोटका थाना क्षेत्र में दुर्गा पुजा के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में आयोजन को लेकर पोटका थाना परिसर में शांति समिति की बैठक गुरुवार को अंचलाधिकारी निकिता बाला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई .बैठक में जादूगोड़ा इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद, पोटका थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू समेत पोटका थाना क्षेत्र के 11 पुजा कमिटी के पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे .बैठक में 11 दुर्गापूजा कमेटियों ने विभिन्न समस्या से अवगत कराया. हाता में मुख्य सड़क में बने गड्ढों को ठीक कराने, गुड़रा नदी विसर्जन मार्ग दुरुस्त करने, पूजा के दौरान भीड़ नियंत्रित हेतु ट्रैफिक व्यवस्था ठीक करने, सुचारू बिजली आपूर्ति सहित अन्य मांगों पर अमल करने का प्रस्ताव रखा गया. जुड़ी, पोटका, व,माटकू पूजा कमेटी द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन निर्धारित तिथि 2 अक्टूबर को गुरुवार को पड़ने सहित पूर्व के नियमों के तहत अगले दिन करने की बात कही. (नीचे भी पढ़े)

बैठक को संबोधित करते अंचलाधिकारी ने कहा कि सभी पूजा समिति विधि व्यवस्था संधारण के निमित्त पंडाल की क्षमता से अधिक लोग पंडाल के अंदर न हों, पंडालों में प्रवेश-निकास द्वारा अलग-अलग हो. सीसीटीवी पंडाल और मेला परिसर में लगाये जाएं .पुजा कमिटी अपने भोलेन्टियर की सूची मोबाइल नंबर के साथ थाना में अवश्य जमा करा दे. कोई भी पुजा कमिटी पंडाल को गुफानुमा ना बनवाये पंडाल में प्रवेश एवं निकासी द्वार अलग अलग हो .उन्होंने कहा कि पुजा में किसी प्रकार की गड़बड़ी का प्रयास करने वालो से प्रशासन सख्ती से निपटेगी .बैठक में मुखिया पानो सरदार, सुखलाल सरदार व बिदेन सरदार, ग्राम प्रधान सुबल चंद्र भक्त, सुब्रत डे, महेंद्र सिंह, यादवेन्द्र भट्टाचार्य, शंकर मुंडा, चिरंजीत भक्त, रीछपाल भक्त, तापस दत्ता, मोहिनी मोहन भकत, महादेव मदीना, निमाई मंडल, मधुसूदन मुर्मू, अरुप मंडल, जितेन सरदार आदि उपस्थित थे.



