जमशेदपुर : विजयादशमी के अवसर पर जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका पोटका प्रखंड अंतर्गत गोपालपुर स्थित श्री श्री सार्वजानिक दुर्गा पूजा कमेटी, आसनबनी द्वारा भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पोटका के विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने रावण दहन कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया और उपस्थित जनसमूह के साथ इस ऐतिहासिक पर्व के सहभागी बने. (नीचे भी पढ़ें)

अपने संबोधन में विधायक संजीव सरदार ने कहा कि दशहरा हमें कई गहरे विचार और प्रेरणाएं देता है. यह केवल एक पौराणिक घटना का उत्सव नहीं है, बल्कि जीवन के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश है. यह पर्व सिखाता है कि चाहे बुराई कितनी भी शक्तिशाली और अहंकारी क्यों न हो, अंततः जीत हमेशा सत्य और धर्म की ही होती है. रावण दहन कार्यक्रम के दौरान लोगों ने पटाखों और आतिशबाजी का भरपूर आनंद लिया. (नीचे भी पढ़ें)

इस मौके पर विधायक ने क्षेत्रवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें बुराई और नकारात्मकता को त्यागकर अच्छाई और सकारात्मकता को अपनाने की प्रेरणा देता है. हर व्यक्ति अपने जीवन में राम के आदर्शों को आत्मसात करे, यही सच्ची विजयादशमी है.



