जमशेदपुर : जमशेदपुर के दौरे पर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक बार फिर से जमशेदपुर के लोगों के प्यार को ठुकरा नहीं पायी. वे कदमा के भगवान जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन के कार्यक्रम के बाद बारीडीह स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में गयी. वहां जाकर उन्होंने करीब 20 मिनट तक समय व्यतीत किया. बच्चों के सवालों का जवाब दिया. वहां पौधरोपण किया. इसके बाद करीब 20 मिनट रुकने के बाद बाहर निकल गयी. वे बाहर निकलते समय एक बार फिर से सारे प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए बारीडीह मणिपाल टाटा कॉलेज के बाहर खड़ी भीड़ से मिलने के लिए अपनी गाड़ी से उतर गयी. वे गाड़ी से उतकर सीधे लोगों की भीड़ के पास पहुंच गयी. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने वहां जाकर लगों के अभिवादन को स्वीकार किया. उन्होंने लोगों से मुलाकात की और बच्चों के पास जाकर चॉकलेट भी बांटे. गौरतलब है कि दिसंबर माह में जब वे आयी थी, तब भी उन्होंने आदित्यपुर में प्रोटोकॉल तोड़कर बच्चों और लोगों से मिलने के लिए पहुंच गयी थी. उनका यह अंदाज लोगों को काफी भाया. इसके बाद वे वापस रांची के लिए लौट गयी. रांची में उनका नाइट स्टे है. इसके बाद वे वापस लौटेंगी.





