
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिविल कोर्ट हाजत से कैदियों के भागने के मामले में एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन ने डीएसपी मुख्यालय 2 कमल किशोर और कदमा थाना प्रभारी मनोज ठाकुर को सौंपा है. उनसे मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है. इधर शनिवार को एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन एक बार फिर कोर्ट हाजत पहुंचे और पूछताछ की. इसके साथ ही उन्होने शुक्रवार को ही हाजत प्रभारी नरेश कुमार सिंह समेत तीन कर्मियों को सस्पेंड कर दिया था. बता दे कि कदमा थाना क्षेत्र में बाइक लूट करने के प्रयास में पुलिस ने अमन लाल और सोनू यादव को गिरफ्तार कर 27 दिसंबर को न्यायिक हिरासत में भेजा था. दोनो को साकची जेल में रखा गया था. शुक्रवार को एसडीजेएम कोर्ट में दोनों को पेशी होनी थी. पेशी होने के पहले हो दोनो ने हाजत का वेंटिलेटर तोड़ा और मालखाना के पीछे से बहने वाले नाली से होते हुए फरार हो गए.





