
जमशेदपुर : जेएनएसी के पदाधिकारियों के निर्देश पर दोमुहानी नदी के किनारे रेस्टोरेंट के नाम पर नदी किनारे का क्षेत्र का जो अतिक्रमण किया गया था रविवार को उसको रेस्टोरेंट मालिक द्वारा हटवाया जा रहा है. इसी को देखते हुए जन सुविधा ट्रस्ट द्वारा 1 नवंबर को प्रस्तावित धरना का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है. आगे की स्थिति को देखते हुए सभी लोगों से विचार-विमर्श कर आगे के कार्यक्रम का निर्णय लिया जाएगा. यह जानकारी ट्रस्ट की ओर से दी गयी है.




