
जमशेदपुर : शहर के युवाओं की टीम वॉइस ऑफ ह्यूमैनिटी ने रविवार की सुबह देवनगर के कुष्ठाश्रम बस्तियों में रहने वाले कुष्ठ रोगियों के परिवार के बीच दीपावली में इस्तेमाल होने वाले दिया, मिठाई, पटाखे व अन्य जरूरतों के सामान का वितरण किया। साथ ही टीम ने बस्तीवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी। संस्था के संस्थापक हरि सिंह राजपूत ने बताया कि हर साल ये प्रयास किया जाता है कि दिवाली के दिन शहर के बड़े-बड़े घरों के साथ हर झुग्गी-झोपड़ियों में भी रोशनी फैलाई जाए, ताकी समाज के हर गरीब से गरीब भी इस त्योहार से वंचित न रहे और हर गरीब के घर भी खुशियां धूमधाम से मने। कार्यक्रम के दौरान पटाखे, दिया, तेल व मिठाइयां पाते ही बस्तीवासियों के चेहरे खिल उठे। कार्यकर्म में मुख्य रूप से वॉईस ऑफ ह्यूमैनिटी के संस्थापक हरि सिंह, राजकुमारी, शम्भु चौधरी, मोहन, सन्दीप, चन्दन, दीनानाथ, मोहित, सुधांशु, शुभम, कृष्णमोहन, कृष्णा, आरोही, अभिषेक, मुकुंद, रौनक, ऋषभ, महेश, राहुल, साकेत, विभाष, राज, रोहित, हिमांशु व अन्य उपस्थित थे।





